भाजपा उत्तर कोलकाता महिला मोर्चा की ओर से मानिकतला में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया

कोलकाता ; भाई और बहन के बीच प्रेम के प्रतीक के रूप में सावन माह की पूर्णिमा को देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। इसी क्रम मेंभा जपा उत्तर कोलकाता महिला मोर्चा के द्वारा मानिकतल्ला में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने  भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की इस आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष कल्याण चौबे,उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा,महिला मोर्चा अध्यक्ष पुर्णिमा चक्रवर्ती, चित्तरंजन दे,तमाघ्नो घोष,पार्थो चौधरी,सुरेंद्र पाल सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज सिंह,सहित सभी जिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *