रानीगंज। शहर के सुप्रसिद्ध संस्था श्री महावीर ब्याम समिति के तत्वधान में संस्था परिसर में हरियाली तीज उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिलाओं ने मेहंदी रची हाथों से सावन की मल्हारो पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति की। झूलों का आनंद उठाया। इस अवसर पर त्यौहार की पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं के घूमर नृत्य में उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया सावन के गीत और नृत्य की प्रस्तुति की गई। प्रोजेक्ट चेयरमैन कृष्णा सराफ ने कहा कि राजस्थानी समाज की महिलाएं के द्वारा एकत्र होकर झूलों का आनंद उठाया वहीं मंगल गीतों का गायन भी प्रस्तुत किया गया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्था के अध्यक्ष शरत कानोरिया ने कहा कि प्रत्येक पर्व के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है जहां परिवार सहित सभी आनंद उठाते हैं सावन महीने का हरियाली तीज का त्यौहार देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राजस्थान की धरती पर हम लोग आ गए हो पूरा कार्यक्रम राजस्थान के तर्ज पर हुआ है। संस्था के सचिव अंकुर केड़िया एवं अनुज पारीक कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिये। प्रतियोगियों को पुरस्कृत भी किया गया कई तरह के मनोरंजन कार्यक्रम के आयोजन में देर रात तक महिलाओं ने तीज पर्व कार्यक्रम का आनंद उठाया।