पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिलाई नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ

 

कोलकाता । ममता कैबिनेट के नवनियुक्त मंत्रियों को बुधवार अपराह्न राजभवन कोलकाता में प्रभारी राज्यपाल ला गणेशन ने मंत्री पद की शपथ दिलाई है। पहले से लगाई जा रही अटकलों के मुताबिक विधायक बाबुल सुप्रियो, प्रदीप मजूमदार, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा और स्नेहाशीष चक्रवर्ती को पूर्ण मंत्री बनाया गया है जबकि बीरबाहा हासदा और विप्लव राय चौधरी को स्वतंत्र प्रभार के तौर पर मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। राज्यमंत्री के तौर पर ताजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन ने शपथ ली है। ला गणेशन के निर्देशानुसार पहले पांचों पूर्ण मंत्रियों ने एक साथ शपथ ली। उसके बाद स्वतंत्र प्रभार के दोनों मंत्रियों ने और अंत में राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण के बाद बाबुल सुप्रियो ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल गणेशन का पैर छुआ। उसके बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैं सभी नवनियुक्त मंत्रियों के साथ शिष्टाचार शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया। उसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले और समापन पर जन गण मन गाया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा वाममोर्चा के चेयरमैन विमान बसु भी उपस्थित थे। आमंत्रित लोगों की सूची में ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का भी नाम था। इसके अलावा राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त सौरव दास भी आमंत्रित थे लेकिन ये तीनों नहीं पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?