एशिया की सबसे अमीर महिला बनी जिंदल ग्रुप की प्रमुख सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल 89.49 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ टॉप पर

नई दिल्ली। जिंदल ग्रुप की प्रमुख सावित्री जिंदल एशिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सावित्री जिंदल के पास 89.49 हजार करोड़ रुपये (11.3 अरब डॉलर) की संपत्ति है।

इस सूची में दूसरे नंबर पर चीन की फैन होंगवी हैं, जिनके पास 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं, तीसरे नंबर पर 2021 में एशिया की सबसे अमीर महिला रहीं चीन की ही यांग हुइयान अब तीसरे नंबर पर आ गई हैं। इनकी संपत्ति 87.11 हजार करोड़ (11 अरब डॉलर) है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स की शनिवार को जारी सूची के मुताबिक सावित्री जिंदल दुनिया के सबसे अमीर सूची में 164वें स्थान पर पहुंच गई हैं। हालांकि, अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनके पास 9.35 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। सावित्री जिंदल जिंदल ग्रुप ऑफ कंपनी की चेयरपर्सन हैं। ये कंपनी भारत में स्टील की तीसरी सबसे बड़ी उत्पादक है, जो सीमेंट, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करती है।

उल्लेखनीय है कि 72 वर्षीय सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला होने के साथ ही 1.4 अरब की जनसंख्या वाले देश में 10वीं सबसे अमीर शख्सियत भी हैं। सावित्री जिंदल ने अपने पति और जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की वर्ष 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद जिंदल समूह की कमान संभाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?