नवरात्र उत्सव में श्री केडिया सभा का सेवाकार्य

कोलकाता । नवरात्र उत्सव में श्री केडिया सभा द्वारा श्री केड सती मन्दिर के समक्ष पूजा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिये 4 दिवसीय सेवा शिविर में प्रसाद, अल्पाहार की व्यवस्था की गई है । प्रतिदिन हजारों दर्शनार्थियों को कार्यकर्ता प्रसाद वितरण कर रहे हैं । केड दादीजी के मन्दिर में प्रतिदिन धोक, ज्योत, पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रमों में केडिया बंधु सपरिवार शामिल हो रहे हैं ।


संस्था के अध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव मोहन केडिया, संयोजक विनय राणासरिया, सुमित, गणेश केडिया, मनमोहन, विनोद, बलदेव, गोपीकिशन, राजकुमार, प्रकाश, संतोष, अमित, प्रमोद, मुरारी, गोवर्धन, निर्मल, अनुपम, भरत, विनय, ललित केडिया के मार्गदर्शन में सेवाकार्य नवमी, सोमवार तक जारी रहेगा ।

मोहन केडिया ने बताया सप्तमी, रविवार को सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ, अष्टमी को कन्या पूजन तथा दशमी को विजयादशमी, गरबा – डांडिया कार्यक्रम होगा । संजीव, अरुण, बद्री, मनीष, ओमप्रकाश, सचिन, सुशील, शंकर, नरेश एवं केडिया बंधु सक्रिय हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *