कलकत्ता हाई कोर्ट के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभालने पर जस्टिस घुगे को मुख्यमंत्री शुभेंदु ने दी बधाई

कोलकाता, 9 सितंबर । न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर मुख्यमंत्री शिवेंद्र अधिकारी ने शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होकर नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह पूरी गरिमा और संवैधानिक प्रक्रियाओं के अनुरूप संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण के बाद मुख्य न्यायाधीश घुगे को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का एक चित्र भी उन्हें भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति घुगे को कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कानून का शासन और मजबूत होगा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा होगी तथा राज्य के नागरिकों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।

उल्लेखनीय है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के ऐतिहासिक कोर्ट रूम नंबर-1 में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस, कलकत्ता हाई कोर्ट के वर्तमान और सेवानिवृत्त न्यायाधीश, महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता, मुख्य सचिव सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *