
कोलकाता । तिवारी ब्रदर्स स्थित श्रद्धेय पण्डित बनवारीलाल तिवारी सभागार में अखण्ड रामायण पाठ, भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो रहे हैं । परम्परागत रामायण पाठ में पधारे भागवताचार्य स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा रामायण पाठ से मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है । मंगल भवन अमंगल हारी….राम कथा सुंदर कर तारी, संशय बिहग उड़ावनिहारी ॥ रामकथा सुन्दर हाथ की ताली के समान है, जो संशय रूपी पक्षियों को उड़ा देती है । भक्तों के संकट राम नाम जपने से मिट जाते हैं और वे सुखी हो जाते हैं ।

धर्मानुरागी समाजसेवी पण्डित लक्ष्मीकांत तिवारी, पद्माकांत तिवारी, शंकरलाल तिवारी, रामलाल तिवारी एवम् परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया ।

शकुंतला तिवारी, प्रभा बाजपेई, पूनम दीक्षित, रेखा बाजपेई, नीतू दीक्षित, प्रेमा बाजपेई, शकुन पाण्डेय, विनय दुबे, कुलदीप दीक्षित, मुकेश शर्मा, जितेन्द्र शुक्ला, पंकज अवस्थी, मुन्ना मिश्रा, संजय सिंह, पूजा पाण्डेय, संजय बाजपेई, राजेश व्यास, अमित गुप्ता, निलेश तिवारी, सुरेश मिश्रा, अभय पांडे, आञ्जनेय शर्मा एवं श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गये । रामायण पाठ की पूर्णाहुति बुधवार 9 सितम्बर को होगी ।
