
आसनसोल: शिक्षक दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को विद्या रत्न आइकन अवॉर्ड 2026 से विभूषित किया गया।ज्ञात हो कि संस्था के आसनसोल स्थित कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान मीडिया पर्सनैलिटी और संस्था चेयरमैन संजय सिन्हा ने विद्या रत्न आइकन अवॉर्ड के लिए चयनित छह शिक्षकों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में शामिल हैं पंकज कुमार चौरसिया,उदय भान चौबे,सुमन कुमारी प्रमाणिक,विनय रजक,आफरीन नासिर और संजीव कुमार।सम्मान प्राप्त करने के बाद सभी शिक्षकों में काफी उत्साह दिखता रहा।उन्होंने संस्था के इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की।इस मौके पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए चेयरमैन संजय सिन्हा ने कहा कि, ‘शिक्षक केवल पढ़ाने वाले नहीं होते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण से लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण तक की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।’ उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि, ‘ शिक्षक ज्ञान देने के साथ जीवन को दिशा देने, संस्कारों को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी का निर्माण करने का काम करते हैं। शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिक उत्सव के बजाय शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आत्ममंथन का अवसर है।शिक्षक की भूमिका कक्षा और किताबों तक सीमित नहीं है।विद्यार्थी अपने शिक्षक के व्यवहार, विचार, अनुशासन और संवेदनशीलता से भी सीखते हैं,इसलिए शिक्षक का व्यक्तित्व स्वयं विद्यार्थियों के लिए एक तरह का पाठ होता है।’
इस अवसर पर संस्था के अन्य पदाधिकारी डॉक्टर हरे राम प्रसाद,अमित सिंह, कृष्णा प्रसाद,चंदन कुंडू आदि उपस्थित थे।
