जलधारा की ऑनलाइन लघुकथा-गोष्ठी संपन्न

 

जलधारा हिंदी साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 6 सितंबर 2026 ,रविवार को गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन लघुकथा-गोष्ठी संस्था की संस्थापिका शावर भकत की उपस्थिति एवं रचनाकार मौसमी चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ सरला मेहता ने माता सरस्वती की वंदना के संग किया। लघुकथा-गोष्ठी का कुशल संचालन शिक्षिका एवं लघुकथाकार ज्योति व्यास ने किया।कार्यक्रम में शामिल रचनाकारों में मीना दत्ता, सरला मेहता, अमिता मराठे, अनामिका मिश्रा, उषा गुप्ता, देवानंद साहा, मौसमी चंद्रा,ज्योति व्यास एवं शावर भकत ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी रचनाकारों को संस्था की ओर से सम्मानपत्र प्रदान किया गया।सफल कार्यक्रम के उपरांत ज्योति व्यास ने धन्यवाद ज्ञापन किया। शानदार लघुकथा- गोष्ठी के लिए बधाई प्रेषित करते हुए संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा शावर भकत ‘भवानी’ द्वारा जलधारा संस्था के तत्वावधान में भविष्य में भी हिंदी
भाषा के प्रचार-प्रसार एवं शिक्षकों-शिक्षिकाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से साहित्यिक गतिविधियों को आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *