
कोलकाता, 28 अगस्त 2026 : श्रावण माह के पवित्र अवसर पर सोसाइटी बेनिफिट सर्किल द्वारा तारकेश्वर धाम मार्ग में छह सप्ताह तक चलने वाला वृहत निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हर साल की तरह इस वर्ष भी सेवरापुली से तारकेश्वर तक (लगभग 42 किलोमीटर) चलने वाले भारी जनसमूह में स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए यह शिविर विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा।
शिविर में कुल 38,272 कांवड़ियों को चिकित्सीय सेवा दी गई। भीषण गर्मी और भारी भीड़ के कारण कई गंभीर मरीजों को शिविर में लाया गया, जिन्हें तुंरत प्राथमिक चिकित्सा और देखभाल देकर स्वस्थ किया गया। आयोजकों ने बाबा ताड़कनाथ की महती कृपा का भी आभार व्यक्त किया कि सभी रोगी स्वस्थ होकर आगे यात्रा कर सके।
शिविर का संचालन सोसाइटी बेनिफिट सर्किल के सभापति बिमल दीवान तथा अध्यक्ष पवन बंसल के नेतृत्व में हुआ। आयोजन में प्रधान सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल (नीम का थाना), सुभाष चंद्र गोयनका, मनीष धानुका, सुभाष सावलदावाला, दुर्शी चंद्र अग्रवाल, मोहित सुरेका, मनोज चौधरी, महेश काबरा, सुमित झुनझुनवाला, प्रवीण जालान, महेश गोयनका, विनय संथालिया, चुन्नी लाल पटेल (मामू), सचिन अग्रवाल, अनु मिश्रा, सुशील जोशी, महेश पंचलांगिया, दीपक जालान, प्रदीप गोयनका, महेश बंका एवं संजय थरड सहित कई पदाधिकारी तथा स्वयंसेवकों ने तन मन धन से भाग लिया।
महिला विंग की मोना बंसल, आशा अग्रवाल, राधिका काबरा, संजुक्ता, नम्रता एवं अनुमिता ने भी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए सहयोग और उत्साहवर्धन किया। चिकित्सक टीम का नेतृत्व डॉ. कौशिक साहू एवं डॉ. अंजलि प्रधान ने किया, जिनके समर्पण से दिन-रात निरंतर सेवा प्रदान की गई।
इसके अलावा संस्था ने अपनी सामान्य गतिविधियों के अनुरूप इस माह भी 118 जोड़ों चश्मे निशुल्क वितरित किए, जो ग्रामीण और आवश्यकता रखने वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुए।
