
कोलकाता । पोस्ता बाजार सनातनी संघ द्वारा रक्षाबंधन महोत्सव के अवसर पर पोस्ता बाजार – नया रास्ता चौरास्ता मोङ पर पोस्ता बाजार के व्यापारियों, कर्मचारियों और मजदूर भाइयों को भाजपा नेत्री मीना पुरोहित ने रक्षाबंधन की शुभकामना दी ।

सुशील केडिया ने बताया रमाकान्त अग्रवाल, नवरतन झंवर, सुशील केडिया, बिनोद अग्रवाल, राज कुमार साव, तरुण अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, हरिशंकर मोरिजावाला, अमित गुप्ता, सन्तोष जाजोदिया, शिव कुमार अग्रवाल, युगम अग्रवाल, नवीन भोजनगरवाला, पंकज अग्रवाल, राजेश केडिया, नारायण भोजनगरवाला, विवेक भोजनगरवाला एवं कार्यकर्ताओं ने एक पर्व नहीं, बल्कि सनातनी एकता, भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सद्भाव के महोत्सव के रूप में सक्रिय रह कर रक्षा बंधन उत्सव को सफल बनाया ।

रक्षाबंधन भारत में सभी सनातनियों के लिए प्रेम, विश्वास, स्नेह और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का अनुपम पर्व है । इस दिन बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधती हैं । पश्चिम बंगाल के यशस्वी सनातनी मुख्यमंत्री माननीय शुभेन्दु अधिकारी ने रक्षाबंधन को एक महोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया है । यह आह्वान हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और भाईचारे को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है ।
