न्यू केंदा ओसीपी से धुआं निकलने पर दहशत, बारिश के बीच भू-धसान के खतरे ने बढ़ाई चिंता

जामुड़िया। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच ईसीएल केंदा एरिया के न्यू केंदा कोलियरी अंतर्गत न्यू केंदा ओसीपी कुआरी दो से व्यापक पैमाने पर धुआं निकलने से आस पास रहने वाले लोगों में व्यापक आतंक छा गया है।लगातार हो रही बारिश से भू धसान का भय होने के बीच ओसीपी से धुंआ निकलने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया।वही धुंआ निकलने से सबसे ज्यादा असुविधा सालडांगा मंडल पाड़ा,भुइया पाड़ा तथा बाउरी पाड़ा के लोगों को हो रही है।मिथेनयुक्त धुंआ की वजह से लोगों को घुटन होने लग रही है तथा सांस लेने में परेशानी उठानी पड़ रही है।स्थानीय सालडांगा मंडल पाड़ा निवासी अमरदीप मंडल ने कहा कि ओसीपी से धुंआ निकलते रहता है लेकिन जब भी बारिश होती धुंआ का परिमाण व्यापक हो जाता है।वही कोयला का धुआं होने के नाते आस पास रहने वाले लोगों को इसके कारण बीमारियां अपनी चपेट में ले रही है।उन्होंने कहा कि बरसात होने पर पहले भू धसान होने का भय सताता था अब धुंआ निकलने की घटना ने और आतंक बढ़ा दिया है।उन्होंने कहा कि न्यू केंदा ओसीपी कुआरी दो के आस पास इलाकों में रहने वाले लोगों की जिंदगी खतरों से भरी हुई है इसलिए ईसीएल प्रबंधन को जल्द से जल्द सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित कर देना चाहिए।उन्होंने कहा कि अनेको बार ईसीएल प्रबंधन को पुनर्वासित करने की अर्जी की गई है तथा ईसीएल प्रबंधन संग बैठक किया गया लेकिन अभी तक लोगों को पुनर्वास नहीं किया गया।उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसके लिए ईसीएल प्रबंधन पूर्ण रूप से जिम्मेवार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *