राज्यपाल असीम घोष ने लायंस क्लब ऑफ़ कांकुड़गाछी के सेवाकार्यों की सराहना की ।

नये बोर्ड में लायन दीपक बंका अध्यक्ष, कमल जैन – सचिव, इन्द्र चन्द बजाज – कोषाध्यक्ष ।

कोलकाता । लायंस क्लब ऑफ़ कलकत्ता कांकुड़गाछी जिला 322बी2 के 2026-27 बोर्ड के 47 वें इंस्टालेशन (पदभार ग्रहण) समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल माननीय असीम कुमार घोष ने लायन दीपक बंका की अध्यक्षता में पदाधिकारियों को बधाई, शुभकामना देते हुए कहा लायन्स क्लब सदैव जरूरतमंदों की सेवा करता रहा है । उन्होंने कांकुडगाछी के लायंस अस्पताल का जिक्र करते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में लायन्स क्लब इसी तरह सेवा के कार्य करता रहेगा । सम्मानित अतिथि राज्य के मंत्री तापस राय, राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष की उपस्थिति में माननीय राज्यपाल ने एक रोस्टर का विमोचन किया । इंस्टालेशन अधिकारी सूरज बागला, मुख्य वक्ता राजकुमार अग्रवाल, इंडक्टशन अधिकारी अमित बोथरा के मार्गदर्शन में अध्यक्ष दीपक बंका, सचिव कमल जैन, कोषाध्यक्ष इंद्र चन्द बजाज एवं 22 नये लायन मेंबरों सहित 380 सदस्यों को शपथ दिलायी गयी और लायन पिन प्रदान की गई । सेवाकार्यों की जानकारी देते हुए दीपक बंका ने कहा यह दायित्व सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प है । उन्होंने कहा लायन्स अस्पताल में आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी, पैथोलॉजी जैसे चिकित्सा के सभी आवश्यक विभाग हैं ।


गणेश वंदना से समारोह के शुभारम्भ के बाद लायन अमित अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया । अनुभव जायसवाल एवम् रूपक केडिया ने 2025-26 की रिपोर्ट पेश की व उपलब्धियों की जानकारी दी । विशिष्ट अतिथि विद्यासागर मंत्री, दिनेश बजाज, आशीष झुनझुनवाला, नितिन अग्रवाल सुप्रिया सिंह, आर पी परमानंदका, नीलम बंका, नरेश अग्रवाल, सूरज चौखानी, बनवारी लाल सोती, पिंटू अग्रवाल, राहुल ड्रोलिया, मनोज पगरिया, श्रीकांत मुरारका, बजरंग लाल अग्रवाल, प्रवीण खेतावत, मयंक बाहेती, उमंग बंका, के के मुरारका, विश्वनाथ केसान, महावीर जैन, अरुणा झुनझुनवाला, सरोज जैन, राधा बजाज, दिनेश अग्रवाल, राजन खंडेलवाल, रमेश मूंधड़ा, सौरव तिबडेवाल, पिंकी अग्रवाल सहित लायन बोर्ड के डायरेक्टर, पूर्व गवर्नर, प्रेसिडेंट एवं सदस्य उपस्थित रहे । संचालन राजेश डालमिया ने एवं धन्यवाद ज्ञापन कमल जैन ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *