कुल्टी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर युवा क्रीड़ा उत्सव का आयोजन

कुल्टी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को कुल्टी क्लब रोड स्थित केसीसी ग्राउंड में ‘युवा क्रीड़ा उत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ उत्सव का विधिवत उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं, पारंपरिक खेल और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *