
दुर्गापुर। खेल जगत के वरिष्ठ संरक्षक एवं प्रेरणास्रोत सुभाष अग्रवाला के प्रति खिलाड़ियों ने गहरी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया है। खिलाड़ियों ने कहा कि अग्रवाला का निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और स्नेहिल आशीर्वाद उनके लिए सफलता की राह में सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है।
खिलाड़ियों के अनुसार, अग्रवाला ने वर्षों से खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया है। उनकी दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और खेलों के प्रति समर्पण के कारण अनेक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। उनके सहयोग और प्रेरणा से कई खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

सीमा दत्ता चटर्जी ने कहा कि अग्रवाला का अथक परिश्रम और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उन्होंने खेलों के विकास के लिए जो योगदान दिया है, वह वास्तव में अमूल्य और अनुकरणीय है।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने सुभाष अग्रवाला के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद भविष्य में भी इसी प्रकार खिलाड़ियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता के लिए प्रेरित करता रहे।
