पुलिस से दुर्व्यवहार के आरोप में श्रीरामपुर थाने में पेश हुईं पूर्व सांसद अपुरूपा पोद्दार

हुगली, 03 जुलाई। तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद अपुरूपा पोद्दार शुक्रवार को श्रीरामपुर थाने में पुलिस के समक्ष पेश हुईं। उनके पति की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने उन्हें लगातार तीसरे दिन तलब किया था।

बताया गया कि इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह थाने नहीं पहुंची थीं। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे वह श्रीरामपुर थाने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ता का परिधान पहन रखा था।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उनके पति की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ कथित दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपों को लेकर श्रीरामपुर थाना पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। शुक्रवार को उनकी उपस्थिति के बाद पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *