लायन्स क्लब ऑफ़ कलकत्ता, कांकुड़गाछी ने सीए तथा डाक्टर्स को सम्मानित किया ।

लायन्स क्लब्स इंटरनेशनल का स्थापना दिवस मनाया ।

कोलकाता । लायन्स क्लब ऑफ़ कलकत्ता, कांकुड़गाछी, डिस्ट्रिक्ट 322 बी 2 की ओर से लायन्स क्लब्स इंटरनेशनल का स्थापना दिवस, डाक्टर्स डे और सीए दिवस समारोह मनाया गया । एनआरएस मेडिकल कॉलेज में 47 बच्चों की माताओं को गिफ्ट हैंपर प्रदान कर लायन बंधुओं ने सेवा कार्य किया । लायन्स हॉस्पिटल में सी ए सम्मान समारोह के प्रमुख अतिथि लायन नितिन अग्रवाल, डाक्टर्स डे प्रोग्राम की प्रमुख अतिथि सुप्रिया सिंह, बी पी यादुका, गोपाल अग्रवाल एवं सर्विस कमेटी चेयरमैन श्रीराम टिबड़ेवाल, हॉस्पिटल चेयरमैन बी एन केशान, संयोजक लायन सूरज चोखानी, अशोक भारुका व को-ऑर्डिनेटर बसंत गाध्यान और पंकज वर्मा तथा विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों से 50 सीए व लायन्स अस्पताल के सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया गया ।

 

यह जानकारी देते हुए दीपक बंका ने कहा कि लायंस क्लब के स्थापना दिवस के उपलक्ष में लायन सदस्यों को भी सम्मानित किया । उन्होंने बताया लायंस क्लब, कांकुड़गाछी के तकरीबन 400 सदस्य हैं और यह ईस्टर्न इंडिया में सबसे बड़ा क्लब माना जाता है । लायंस अस्पताल के अध्यक्ष विश्वनाथ केसान ने कहा डाक्टरों का सम्मान लायन्स अस्पताल में हो रहा है, यह खुशी की बात है । आई सर्जन और लायंस क्लब से 47 साल से जुड़ीं स्वाति अग्रवाल ने कहा कि इस अवसर पर हम डाक्टरों के साथ रोगियों को भी मास्क पहनकर हीलिंग टच देते हैं और यही इस बार का स्लोगन है । उन्होंने कहा कि यह विज्ञान और रोगियों के विश्वास का मिलन है । अशोक भारुका व कोऑर्डिनेटर्स लायन बसंत गाध्यान और लायन पंकज वर्मा (संयुक्त सचिव), लायन्स क्लब ऑफ़ कलकत्ता कांकुड़गाछी के अध्यक्ष दीपक बंका, सेक्रेटरी कमल जैन, कोषाध्यक्ष इंदर बजाज, संतोष शाह, विष्णु अग्रवाल, ज्वाइंट ट्रेज़रर अमित दारुका व आदित्य जैन और समन्वयक डॉ. स्वाति अग्रवाल, डॉ. आर के सरावगी, डॉ. गोविंद अग्रवाल, महावीर जैन, मयंक बाहेती, मनोज पगरिया एवं लायन बन्धु सक्रिय रहे । उल्लेखनीय है कि भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में मनाया जाता है। मालूम हो कि भारत में प्रतिवर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय सीए दिवस भी मनाया जाता है। यह दिन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थापना का प्रतीक है, जिसकी स्थापना 1 जुलाई 1949 को हुई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *