
संघमित्रा सक्सेना:- मालदह जिला प्रशासन ने आमार मालदह प्रकल्प शुरू की। जिसका मूल लक्ष्य मालदह में आम का उत्पादन से लेकर विश्व बाजार में इसका बिक्री, संपूर्ण विषय को एक ही प्लेटफार्म द्वारा संचालित करना। जिसके फल स्वरुप सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सबट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र और गुड एग्रीकल्चरल प्रैक्टिस के जरिए स्कूल 6 मेट्रिक टन आम इटली सहित मिडिल ईस्ट के देश में एक्सपोर्ट हुआ।

बता दे कि मालदाह की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रजनवीर सिंह कापूर (आईएएस) ने कहा कि आमार मालदह एक पॉजिटिव इनिशिएटिव, जो यह साबित करता है कि मिलकर अगर कोई काम किया जाए तो बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। विश्व बाजार में 6 मेट्रिक टन आम एक्सपोर्ट बहुत बड़ी सफलता है।
विशिष्ट वैज्ञानिक डॉक्टर नायक ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी वरदान साबित हुई है। मालदाह में उत्पादित आम विश्व बाजार में प्रीमियम फल मानी जा रही है, जो काबिले तारीफ है। मालदह के मांगों मर्चेंट संगठन के प्रमुख उज्जवल साहा ने कहा कि गुड एग्रीकल्चर प्रैक्टिस से आम उत्पादन में भारी मात्रा में सफलता मिली है।
