सिंथि रामकृष्ण संघ विद्यामंदिर में गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

संघमित्रा सक्सेना:- कोलकाता, रविवार, सिंथि रामकृष्ण संघ विद्या मंदिर की तरफ से दुर्गभवन में विद्यालय की पूर्व छात्राओं द्वारा गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। बता दे कि 1976 साल में प्रतिष्ठित यह विद्यालय रामकृष्ण परमहंस मां सारदा देवी और स्वामी विवेकानंद के आदर्श को अपनी प्रेरणा मानी हैं। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अपने प्रेरणा और आदर्श को सभी विद्यार्थियों में संचारित की।

विद्यालय के 50 साल पूरे होने पर पूर्व छात्राओं ने पूर्व शिक्षिकाएं तथा वर्तमान प्रधान शिक्षिका को सम्मानित की। इस दौरान शिक्षिकाओं को उपहार में नन्हा पौधा दी गई। एक छोटा सा पौधा को अगर सही मार्गदर्शन मिले तो वह एक ऐसा वृक्ष बनता है जो अपने फल और छांव से सभी को अपने शरण में रखती है। जहां ग्लोबल वार्मिंग संपूर्ण विश्व के लिए चिंता की विषय बनी है, वही सिंथी रामकृष्ण संघ विद्या मंदिर की पूर्व छात्राओं ने शिक्षिकाओं को नन्हा पौधा उपहार में देकर एक दृष्टांत स्थापित की। प्रचेष्टा भले ही सामान्य हो लेकिन उद्देश्य महान होनी चाहिए।

छात्राएं इस दौरान अपने स्कूल लाइफ को फिर से एक बार महसूस की। कविता पाठ संगीत, सितार वादन, सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी का मन मोह लिया। वही शिक्षिकाओं की आशीर्वचन फिर से एक बार छात्राओं की प्रेरणा बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *