पश्चिमबंग खान मजदूर संघ का बना नया सेंट्रल कमिटी : सब्यसाची बनर्जी चुने गए अध्यक्ष

कुल्टी : यूटीयूसी के अधीनस्थ पश्चिमबंग खान मजदूर संघ का 17वाँ सम्मेलन सोमवार को सांकतोड़िया स्थित बांधव समिति भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय मधु बनर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि और एक मिनट मौन से हुई, जिसके बाद सम्मेलन का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता आशीष बाग, राजकुमार तांती उपस्थित थे और सम्मेलन की अध्यक्षता शुशील कुमार दे ने की। सभागतों में संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।
सम्मेलन में संगठन के पिछले कार्यों और भविष्य की रणनीतियों पर व्यापक चर्चा हुई। बारी-बारी वक्तव्य देते हुए सदस्य संगठन को मजबूत करने, श्रमिक मुद्दों पर आवाज उठाने व क्षेत्रीय सुरक्षा पर जोर देने की बात कर रहे थे। सभी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति बनते हुए नए केंद्रीय कमिटी का गठन किया गया।
नई केंद्रीय कमिटी में सब्यसाची बनर्जी को अध्यक्ष, सुरजीत धिबर और रमेश चंद्र माजी को उपाध्यक्ष, रोहित कुमार तांती को महासचिव, पथिक बनर्जी को संयुक्त सचिव तथा सुशील कुमार दे को सचिव नियुक्त किया गया। सहायक सचिव बलराम पासवान, सुरेश साव; आयोजक सचिव राजदयाल मिर्धा, और कोषाध्यक्ष कमलेश हरिजन भी शामिल हैं। सुदीप मुखर्जी सहित कई सक्रिय सदस्यों के नाम सूची में हैं।
सम्मेलन में पथिक बनर्जी ने कहा कि यह कमिटी स्वर्गीय मधु बनर्जी के समर्पित नेतृत्व की विरासत को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि मधु बनर्जी के देहांत के बाद मनोज जी ने जिम्मेदारी संभाली थी अब उनके गुजर जाने के बाद नई टीम के साथ संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *