100 से अधिक नागरिकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण

कोलकाता । कोलकाता कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण,चिकित्सा,चश्मा वितरण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 100 से अधिक नागरिकों ने सुविधाओं का लाभ लिया । संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार अवस्थी, सचिव योगेश कुमार अवस्थी ने बताया ब्रह्ममयी काली मन्दिर, नोआपाड़ा से पधारे जगदगुरू परमहंस स्वामी परमात्मा नंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में सेवाकार्य की सराहना की ।

डॉ. प्रेम शंकर त्रिपाठी, भाजपा राज्य सचिव शशि अग्निहोत्री, दिनेश पाण्डेय, सोमा रॉय चौधरी, स्वपन रॉय चौधरी, डॉ. विकास दीक्षित एवं नागरिकों ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया । आयोजन की सफलता में एस एन सिंह, प्रदीप ओझा, सुरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार अवस्थी, आनन्द किशोर मिश्रा, तारक दत्त सिंह, उत्तम त्रिपाठी का सक्रिय सहयोग रहा ।

संयोजक दिनेश अवस्थी, आञ्जनेय शर्मा, श्री बिमलेश त्रिवेदी, नरेन्द्र अवस्थी, रमेश तिवारी, अमित त्रिपाठी, पवन त्रिवेदी, पंकज अवस्थी, विष्णु तिवारी, सुजीत मिश्रा, अशोक गुप्ता, विवेक अग्रवाल, बी एस त्रिवेदी, वेदांश, दर्श, भूमि, चंचल ने अतिथियों का स्वागत किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *