पीएल इंस्टिट्यूट में मोदी बर्णवाल विकास संघ की भव्य सभा।

कुल्टी : राष्ट्रीय मोदी बर्णवाल विकास संघ, पश्चिम बर्धमान की ओर से कुल्टी वर्क्स रोड स्थित पीएल इंस्टिट्यूट में शुक्रवार को एक भव्य सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व डीजीपी महेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संघ की महिला अध्यक्ष प्रो. विनीता बर्णवाल, राष्ट्रीय महामंत्री प्रेमलाल बर्णवाल, उपाध्यक्ष संजीव बर्णवाल और बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।
सभा का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र मोदी, महिला अध्यक्ष विनीता बर्णवाल, उपाध्यक्ष संजीव बर्णवाल व महामंत्री प्रेमलाल बर्णवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संबोधन में अध्यक्ष महेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों में संगठन ने जनजागरूकता, संगठानिक सुदृढ़ता व शैक्षिक कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि संघ अब 16 प्रदेशों में सक्रिय है और लगभग 700 सक्रिय सदस्य विभिन्न मोर्चों पर काम कर रहे हैं।
सभा में सदस्यों ने परिवारिक विवाद, संपत्ति के टकराव और नए कार्यालय निर्माण जैसे बुनियादी मुद्दों पर विस्तृत सुझाव दिए तथा समाज में सामंजस्य बढ़ाने के उपायों पर जोर दिया। राष्ट्रीय महामंत्री प्रेमलाल बर्णवाल ने कहा कि यह सभा राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक उत्थान एवं समुदायिक सहकार्य को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में भविष्य की योजनाओं और क्षेत्रीय विस्तार पर रणनीतिगत चर्चा हुई, जबकि सहभागी नेताओं ने स्थानीय स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *