ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की ओर से आयोजित हुई निबंध लेखन प्रतियोगिता

स्वच्छता पखवाड़े के तहत रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में हुआ आयोजन

जामुड़िया। ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री सतीश झा के नेतृत्व में समस्त ईसीएल में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है और कर्मियों तथा आसपास के बाशिंदों को स्वच्छता के विषय में प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि एक स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य के सपने को साकार किया जा सके। इसी कड़ी में कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अमित कुमार सिन्हा के मार्गनिर्देशन में गत 16 जून से स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कार्यालय तथा आवासीय परिसरों की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र की ओर से आज से रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता विषयक बहुभाषी निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। ग़ौरतलब है कि बांग्ला, हिंदी व अंग्रेज़ी भाषाओं में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक श्री संदेश वडाड़े के मार्गदर्शन तथा क्षेत्रीय सामुदायिक विकास अधिकारी श्री ज्योति प्रसाद बोरी की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रानीगंज गर्ल्स कॉलेज की प्रभारी डॉ. अनिता मिश्र एवं प्राध्यापक डॉ. तुषार कांति बनर्जी का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *