
शांतिनिकेतन, 21 जून (संघमित्रा सक्सेना)! रविवार को पूरे देश की तरह विश्वभारती विश्वविद्यालय में भी बारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने शांति निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया और उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों को योग के नियमित अभ्यास के स्वास्थ्य व शैक्षिक लाभों पर प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योग सत्र में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्वास्थ्य पर आधारित वार्ताओं के साथ संपन्न हुआ।
