बमूनारा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में उद्योगों के विकास एवं पुनर्जीवन पर मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने उद्योगपतियों से किया संवाद

दुर्गापुर : बमूनारा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन, दुर्गापुर के तत्वावधान में आज पश्चिम बंगाल सरकार के माननीय मंत्री (लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग) डॉ. अजय कुमार पोद्दार के साथ उद्योगों के विकास, पुनर्जीवन, निवेश प्रोत्साहन एवं औद्योगिक प्रोत्साहन (इंसेंटिव) से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के अनेक उद्योगपतियों एवं उद्यमियों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं, चुनौतियों तथा औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को माननीय मंत्री के समक्ष रखा। उद्योगपतियों ने औद्योगिक वातावरण को और अधिक अनुकूल बनाने,आधारभूत संरचनाओं के विकास तथा निवेश को बढ़ावा देने संबंधी सुझाव भी प्रस्तुत किए।

अपने संबोधन में माननीय मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 20,000 करोड़ रुपये के नए राजस्व सृजन की दिशा में सक्रिय पहल कर रही है, जिसमें उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में राज्य में पुराने उद्योगों का विस्तार होने के साथ-साथ नए उद्योगों की स्थापना भी बड़े पैमाने पर देखने को मिलेगी। उन्होंने उद्योगपतियों से भयमुक्त वातावरण में व्यवसाय संचालित करने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास के लिए सकारात्मक एवं सहयोगात्मक माहौल तैयार किया गया है।

माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य में अवैध सिंडिकेट संस्कृति का अंत हो चुका है तथा प्रशासन की कार्यशैली में व्यापक परिवर्तन आया है। उन्होंने उद्योगपतियों से श्रम कानूनों का पूर्णतः पालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि किसी भी उद्योग को यूनियन के नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों अथवा रंगदारी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है, तो उसके विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार उद्योगों की सुरक्षा एवं सुचारु संचालन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

बैठक के दौरान उद्योगों के विकास, रोजगार सृजन, निवेश आकर्षण तथा औद्योगिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के संबंध में सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

मौके पर विधायक दुर्गापुर पूर्व चंद्रशेखर बनर्जी, बामुनारा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सचिव विकास गोयन्गका,श्याम माखरिया लश्री ग्रुप,विकास गोयनका हनुमान मेटाफोर्ज,अमर बड़िवाल केजरीवाल कास्टिंग,बिपुल पाणिग्रही श्याम स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड,अशोक कुमार धर आरएसएल कॉनकास्ट,राहुल डे सोवा इंटरनेशनल,मनोज गर्ग दुर्गापुर इन्फ्रा प्रोजेक्ट,शुभेंदु साहा हेडा स्टील्स प्रा. लि.,अशोक कुमार सिंह एच.पी. इस्पात यूनिट-2,अंकित गुप्ता सीआरएम इस्पात प्रा. लि.,घनश्याम गुप्ता सीआरएम इस्पात प्रा. लि, सरोज कुमार हाजरा श्याम फेरो अलॉयज लिमिटेड,पवन कंडोई अलकनंदा स्पंज,मोहन गोयल महा गौरी स्ट्रिप्स प्रा. लि,अतुल गोयल महा गौरी स्ट्रिप्स प्रा. लि, विकास दुबे शिवम मेल्टेक प्रा. लि.,पुष्कर गर्ग माँ कौशल्या,नरेंद्र पांडेय सी.पी. री-रोलर्स लिमिटेड,शंकर मारोदिया आरटीएफ आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *