नागरिक स्वास्थ्य संघ ने किया 45 नागरिकों के नेत्र में मोतियाबिंद का ऑपरेशन ।

लायन्स क्लब ऑफ कलकत्ता मेट्रो सिटी के सहयोग से निःशुल्क नेत्र आपरेशन सेवा शिविर ।

कोलकाता । नागरिक स्वास्थ्य संघ ने लायन्स क्लब ऑफ कलकत्ता मेट्रो सिटी के सहयोग से निःशुल्क नेत्र आपरेशन सेवा शिविर में 45 नागरिकों के नेत्र में फेको पद्धति से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया । प्रमुख अतिथि लायन विजय जोधानी (पीडीजी), सौरभ नोपानी, विशाल भुवानिया, नवीन खेमका, चेतन जैन, श्रद्धा हमीरवासिया, राजेश अग्रवाल, अरुण सिंघानिया, मनोज खेमानी, अमित डिडवानिया एवं अतिथियों का स्वागत संघ के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा, सचिव विकास चन्द चांडक, आलोक दम्मानी, गोवर्धन मूंधड़ा, विजय बागड़ी, गणेश प्रसाद लाखोटिया, हरि मिमानी, संजय सांगानेरिया, राजकुमार कोठारी एवम् कार्यकर्ताओं ने किया । विजय जोधानी ने नेत्र परीक्षण के साथ स्वास्थ्य परीक्षण का सुझाव देते हुए कहा लायन्स इंटरनेशनल सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान के प्रति कार्य कर रहा है ।

लायन जोधानी एवं सौरव नोपानी ने लायन्स इंटरनेशनल द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी । अतिथियों ने संघ के अध्यक्ष कुन्ज बिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष बिनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में संचालित संघ नेत्रालय का भ्रमण कर नागरिक स्वास्थ्य संघ के सेवाभावी कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की । अतिथियों ने नेत्र ऑपरेशन उपरान्त नागरिकों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना देते हुए सेवा कार्यों में हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । राष्ट्र एवं समाज के प्रत्येक परिवार को नागरिक सुविधा मिले, इस उद्देश्य से लायन बन्धु एवं नागरिक स्वास्थ्य संघ के कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *