
नीतुरीया : शनिवार की संध्या को सरबड़ी मोड़ पर मैथेन स्टील एंड पावर लिमिटेड कारखाना प्रबंधन वेलफेयर विभाग द्वारा लोगों के बीच करीब एज हजार से अधिक पौधों का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार सरबड़ी मोड़ पर लोगों को लाइन बध रुप से लगाने के लिए पौधे वितरण किये गए। मौसम के शुरआती दौर में ही पौधे दिए गए ताकि समय रहते ये रूट पकड़ लें और समय पर पल्लवित हो जाएं।
इस मौके पर मैथन स्टील और पावर लिमिटेड के वरीय प्रबंधक (लैंड और लियासोनिंग) उज्जवल कुमार रजक ने कहा कि हमलोग एक हजार से अधिक पौधे वितरित किए। जो लोग जुटे उनको विभिन्न प्रकार के पौधे ज्यादातर आम के पौधे दिए। इसके साथ ही अमरूद, जामुन, अनार सहित अन्य पौधे वितरित किए गए। मैं चाहता हूं धरती खूबसूरत है और इसे हरा भरा बनाये रखना हम सबकी जिम्मेवारी है।
