
प्रचण्ड गर्मी में नागरिकों को राहत के लिये सेवा शिविर ।
कोलकाता । समाजसेवी बाबूलाल धनानिया के मार्गदर्शन में हरियाणा नागरिक संघ के नव – निर्वाचित अध्यक्ष गोवर्धन निगानिया, संरक्षक मंडल के चेयरमैन सुभाष चंद जैन एवं कार्यकर्ताओं ने 1500 से अधिक नागरिकों को शीतल कैरी शर्बत वितरित कर सेवा कार्य किया । बड़ाबाजार में व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र काॅटन स्ट्रीट में प्रचण्ड गर्मी में नागरिकों को राहत के लिये सेवा शिविर का आयोजन निरन्तर जून माह में जारी रहेगा । राज कुमार चाॅंदवासिया, रामअवतार हेतमपुरिया, त्रिलोकचंद अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल, मोहन गोयल, श्याम सुंदर बंसल एवं कार्यकर्ता सेवा शिविर में सक्रिय रहे ।
