
आसनसोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसी क्रम में आसनसोल में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष तक देश का नेतृत्व करने को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने नगर निगम परिसर में लड्डू वितरित कर खुशी मनाई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति देखने को मिली। चैताली तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी व्यक्त की। नगर निगम परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ राजनीतिक सफर और उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर इसे गौरव का क्षण बताया। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण में हिस्सा लिया तथा इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आसनसोल में आयोजित यह कार्यक्रम भी उसी श्रृंखला का हिस्सा रहा, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया।
