भीषण गर्मी के मद्देनजर राहगीरों को शीतल जल एवं शर्बत का निःशुल्क वितरण

कोलकाता, ९ जून मंगलवार, राज्य की अति प्राचीन एवं विशिष्ट सेवा संस्था श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति द्वारा इस भीषण गर्मी में राहगीरों के सुविधा हेतु शहर के भिन्न भिन्न स्थानों में शीतल जल एवं शरबत का निःशुल्क वितरण का आयोजन करते आ रही है।
उसी संदर्भ में आज समिति के बड़तल्ला स्थित कार्यालय के सम्मुख श्रीमती पदमा देवी कनोडिया के सौजन्य से वितरण कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता के निर्देशानुसार, समिति के प्रधान सचिव बिमल दीवान , सह सचिव पवन बंसल एवं सुभाष सावलदावाला के नेतृत्व में उनके साथ आदित्य विक्रम तुलस्यान, महेश काबरा, संजय अग्रवाल ( नीम का थाना ), मोहित सुरेका, ताड़क गुप्ता, सचिन अग्रवाल, अनु मिश्रा, सुमित झुनझुनवाला, महेश पचलंगिया आदि ने इस वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ज्ञात रहे कि इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में राहगीर अत्यंत त्रस्त हैं इसमें यह शीतल जल एवं शर्बत एक नई ऊर्जा के संचार का कार्य करती है। जल ही जीवन है एवं सेवा परमो: धर्मः के मंत्रों को आत्मसात कर समिति अपने सेवा कार्यों में निरंतर संलग्न रही है। यह सभी जानकारी समिति के सह सचिव पवन बंसल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *