भगवान राम के किरदार में नई ऊंचाई छू सकते हैं रणबीर कपूर : इम्तियाज अली

अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्मण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। निर्देशक नितेश तिवारी की इस महाकाव्य फिल्म में रणबीर भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद इसकी चर्चा और तेज हो गई है। इसी बीच प्रसिद्ध निर्देशक इम्तियाज अली ने रणबीर के इस किरदार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक बातचीत के दौरान इम्तियाज अली ने कहा कि भगवान राम का किरदार निभाना रणबीर कपूर के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। उनके अनुसार रणबीर उन कलाकारों में से हैं जो अपने निभाए गए पात्रों से प्रेरणा लेते हैं और उनमें पूरी तरह रच-बस जाते हैं। उनका मानना है कि श्रीराम जैसे आदर्श चरित्र को निभाने से रणबीर को अभिनय के साथ-साथ जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सीख भी मिलेगी।

इम्तियाज ने रणबीर की अभिनय क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि वह हर प्रकार की भूमिका निभाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि कलाकार को विविध किरदार निभाने चाहिए, क्योंकि हर भूमिका उसे कुछ नया सिखाती है। उनके मुताबिक रणबीर भगवान राम के चरित्र को मानवीय संवेदनाओं और वास्तविकता के साथ पर्दे पर उतार सकते हैं, जिससे दर्शक इस किरदार से गहराई से जुड़ पाएंगे। फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, यश, सनी देओल और लारा दत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य एवं बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *