
65 नागरिकों के नेत्र में मोतियाबिंद का ऑपरेशन ।
कोलकाता । सेवा और संकल्प की 75 वर्षों की यात्रा में नागरिक स्वास्थ्य संघ ने प्रकाश पारख चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 65 नागरिकों की आंख में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया । सेवा शिविर के उद्घाटनकर्ता डॉ. प्रकाश पारख, रोहित पारख, मोहित पारख, विश्वनाथ भुवालका, राम नारायण डागा, वरिष्ठ पत्रकार संजय हरलालका, अंजनी धानुका, राजकुमार दमानी एवम् अतिथियों का स्वागत नागरिक स्वास्थ्य संघ के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा, सचिव विकाश चन्द चांडक, आलोक दम्मानी, गोवर्धन मूंधड़ा, अविनाश गुप्ता, हरि प्रकाश सोनी, पवन बागड़ी, राजकुमार कोठारी एवम् कार्यकर्ताओं ने किया ।

संघ के अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल ने नेत्र चिकित्सा के प्रति जागरूकता, परोपकार एवम् निःस्वार्थ भावना से प्रकाश पारख परिवार के सेवा कार्यों की सराहना की । कुंज बिहारी अग्रवाल ने संघ की निरन्तर प्रगति के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को कर्तव्य निष्ठा के साथ सेवा कार्यों में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी ।

संजय हरलालका एवं अतिथि वक्ताओं ने नागरिक स्वास्थ्य संघ के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा सेवाभावी कार्यकर्ताओं को संगठित रखने से संस्था का विकास होता है । डॉ. प्रकाश पारख एवम् सभी अतिथियों ने रोगियों को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामना दी एवम् हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया ।
विकाश चन्द चांडक ने कहा संघ के अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, इन्द्र कुमार डागा के मार्गदर्शन में अत्याधुनिक ओ सी टी एवं लेजर मशीन, फ़ेको मशीन, ऑटो रिफ्रेक्टो मीटर एवम् अत्याधुनिक नॉनकंटेक्ट टोनोमेटरी मशीन की सुविधा से संघ नेत्रालय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नेत्र हॉस्पिटल का रूप ले रहा है ।
