
हावड़ा (सीताराम अग्रवाल) । श्री राम कथा का भव्य आयोजन 18 मई सोमवार से स्थानीय मंगलम माहेश्वरी भवन में होने जा रहा है। यह भवन नेक्सा वर्कशाप वाली गली, फोरशोर रोड के नजदीक है। 24 मई तक चलनेवाली कथा का आयोजन हावड़ा माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट ने किया है। सहयोगी संस्थाएं हैं माहेश्वरी सभा हावड़ा, माहेश्वरी युवा मंच हावड़ा तथा मार्निग वाक ग्रुप (नागा बाबा आश्रम)। कथा व्यास हैं श्री धाम वृंदावन निवासी मूर्धन्य विद्वान व प्रखर वक्ता पं. राम ज्ञान महाराज।
कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के विविध चरित्रों का वर्णन करने के साथ उनके सामाजिक, धार्मिक सरोकारों से भी भक्तों को अवगत कराता जायेगा। इस अद्भुत कार्यक्रम के संयोजक हैं- हीरालाल कंवर, शिवशंकर मुंधड़ा, ललित कुमार माहेश्वरी व जगमोहन राठी। संचालन करेंगे प्रख्यात मंच संचालक महावीर रावत। इनका साथ निभायेंगी श्रीमती सीमा भट्टड। समय है दोपहर 2.30 बजे से सायं 6 बजे तक। सप्त दिवसीय कथा के बीच 21 मई को आयोजन स्थल पर ही सुंदरकाण्ड भक्त मण्डल द्वारा सुबह 10 बजे से सुन्दरकाण्ड का पाठ किया जायेगा। कथा शुरू होने से एक दिन पहले 17 मई को कलश यात्रा निकाली जायेगी, जो विवेक बिहार, फेज- 2, राम मन्दिर से सुबह 8.30 बजे प्रारम्भ होगी।
