चिरेका में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान : महाप्रबंधक ने शपथ दिलाकर किया अभियान का शुरुआत

 

चित्तरंजन, 15.05.2026: रेलवे बोर्ड के निर्देश पर चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान (15 मई से 5 जून 2026 तक ) की शुरुआत आज 15 मई 2026 को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ की गयी। पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से संबंधित इस कार्यक्रम के अवसर पर महाप्रबंधक कार्यालय के स्वागत कक्ष प्रांगण में श्री मोहित चंद्रा ,महाप्रबंधक के द्वारा उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर विभागों के प्रधान मुख्य अधिकारी ,वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने संकल्पों को दुहराया। विश्व पर्यावरण अभियान का यह कार्यक्रम विभिन कार्यक्रम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2026 तक जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *