
आसनसोल। आसनसोल के हॉटन रोड यूथ क्लब गणेश पूजा कमेटी की ओर से आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने उन्हें उत्तरीय, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान क्लब परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया और उपस्थित लोगों ने विधायक को जीत की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कमेटी के सचिव बिकास चंद्रा, नरेंद्र यादव, विक्रम बरनवाल, केदार नाग, ऋषिकेश सिंह, सौरभ शाह, पार्थो गोराई, दीपक चौरसिया, रोमी यादव, कमल शर्मा, आशीष गुप्ता, राकेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कमेटी के अध्यक्ष दलजीत सलूजा एवं चेयरमैन सतीश चंद्रा ने विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को बधाई संदेश देते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि नए विधायक क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे तथा आसनसोल की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस भरोसे पर खरा उतरने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है।
