मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, आयुष्मान भारत योजना से जुड़ा पश्चिम बंगाल

 

कोलकाता, 11 मई । पश्चिम बंगाल सरकार ने आधिकारिक तौर पर आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने का फैसला किया है। सोमवार को नवान्न में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।

“आयुष्मान भारत” भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। यह सरकारी फंड से संचालित दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक मानी जाती है। पहले राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार इस योजना का विरोध करती थी, लेकिन हालिया विधानसभा चुनाव में हार के बाद नई सरकार ने इसे लागू करने का निर्णय लिया है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर इलाज के लिए प्रति परिवार सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना है।

 

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय के सलाहकार को केंद्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ जल्द से जल्द आवश्यक समझौते पूरे करने के निर्देश दिए गए है।

इस योजना के तहत इलाज से पहले और बाद का खर्च, साथ ही अस्पताल आने-जाने का भत्ता भी शामिल है। इसके अलावा, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) नंबर के जरिए मरीजों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *