मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार नवान्न पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

कोलकाता, 11 मई । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी दी कि राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक स्थिति को लेकर नवान्न में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार नवान्न पहुंचने पर शुभेंदु अधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला, गृह सचिव (संघमित्रा घोष), पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता और कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद मौजूद थे।

बैठक में राज्य की मौजूदा कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक हालात की समीक्षा की गई। साथ ही नागरिकों की सुरक्षा और राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई।

शुभेंदु अधिकारी ने अपनी पोस्ट में कहा कि पारदर्शी और प्रभावी शासन व्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पूरी तरह कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *