पं.आर्यगिरि को प्रधानमंत्री मोदी जी ने भेजा वैवाहिक बधाई-पत्र

जामुड़िया। जामुड़िया के निंघा इलाके स्थित निंगेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी एवं साहित्यकार पंडित आर्य प्रहलाद गिरि इस बार के पूर्णतः सही और निष्पक्ष संपन्न हुए विधानसभा के चुनाव में जामुड़िया विधानसभा से भाजपा विधायक डा. बिजन मुखर्जी के साथ साथ पूरी भाजपा की अभूतपूर्व जीत की खुशियों से जहां मंदिरों में प्रसाद के रूप में मिठाइयां बांट रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले वैवाहिक शुभकामना संदेश पाकर ये और भी अधिक गदगद हो उठे।विदित हो कि इनके छोटे पुत्र चि. शिवांशु की शादी हाल ही में आयु.खुशी के साथ हुई है। जिसमें वर-वधू के दीर्घ, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन केलिए मोदी जी ने शुभकामनाएं दी हैं।ज्ञात हो कि राजनैतिक-पक्षपात से अलग रहकर भी पं. आर्य प्रहलाद गिरि 2014 के चुनाव में कठिन प्रण कर रखे थे कि “जबतक मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे तबतक मैं अन्न और नमक नहीं खाऊंगा! तथा मोदीजी यदि प्रधानमंत्री नहीं बन सके, तो मैं जिंदा भी नहीं रह पाऊंगा!”सर्वप्रथम मोदीजी को “राजर्षि ” तथा रामदेव बाबा को “योगर्षि” कहकर संबोधित करने वाले पंडित आर्यगिरि का तभी से इनसे पत्राचार होते रहता है!पं.आर्यगिरि ने “तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें ना रहें!” — गाते हुए अपने आदर्श स्वामी विवेकानंद से लेकर सुभाष , टैगोर, बंकिमचंद्र, शहीद श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे तपस्वियों के इस पश्चिम बंगाल में भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत को अपने बेटे की वैवाहिक खुशी से भी अनंत गुना अधिक महत्वपूर्ण बताया और अपने इस प्रांत के साथ साथ पूरे भारत वर्ष के निरंतर उत्थान और कल्याण की कामना की !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *