सीएम आवास से हटे बैरिकेड, अभिषेक के दफ्तर की सुरक्षा भी हटी

कोलकाता, 05 मई। कोलकाता से एक बड़ी प्रशासनिक अपडेट सामने आई है, जहां तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय के बाहर से अचानक पुलिस सुरक्षा हटा ली गई है। मंगलवार दोपहर शेक्सपियर सरणी थाना अंतर्गत आने वाले इस इलाके से पुलिस सुरक्षा हटाए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
गौरतलब है कि तृणमूल सरकार के दौरान कैमक स्ट्रीट इलाका हमेशा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में घिरा रहता था। यहां तक कि ग्रुप-डी नौकरी अभ्यर्थियों को भी इस इलाके में रैली निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी, जिसके बाद उन्हें कोलकाता हाई कोर्ट से अनुमति लेकर प्रदर्शन करना पड़ा था। ऐसे में अब अचानक सुरक्षा हटने से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

इधर, मंगलवार सुबह ही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के आसपास भी सुरक्षा में बड़ा बदलाव देखने को मिला। उनके घर की ओर जाने वाली गलियों में लगे ‘सीजर बैरिकेड’ हटाए गए हैं। स्थानीय निवासियों को भी घर से बाहर निकलते समय पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य था।

सोमवार रात तक जहां यह सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू थी, वहीं मंगलवार सुबह से पूरी तस्वीर बदलती नजर आई। पुलिस की मौजूदगी कम होने और बैरिकेड हटने के बाद इलाके में सामान्य आवाजाही शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *