
जामुड़िया। जामुड़िया विधानसभा केंद्र से बीजेपी प्रार्थी डॉक्टर बिजन मुखर्जी के खिलाफ बलात्कारी होने का दावा करते हुए पोस्टर लगाए जाने से राजनैतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है।जामुड़िया विधानसभा केंद्र के केंदूलिया इलाके में भाजपा प्रार्थी पर “रेपिस्ट” होने का आरोप लगाते हुए उन्हें वोट नहीं देने की मांग पोस्टर के माध्यम से किया गया है।वही लगाए गए पोस्टर में दावा किया जा रहा है कि वर्ष 2006 में भाजपा प्रार्थी द्वारा अपने घर में काम करने वाली नौकरानी से बलात्कार किया था।वही इस घटना की शिकायत पीड़िता द्वारा पुलिस के करने के बाद वर्ष 2006 के दुर्गापूजा अष्टमी के दिन पुलिस भाजपा प्रार्थी को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची थी।बाद में पीड़िता के संग आपसी समझौता तथा पैसों की लेनदेन कर मामला का पटाक्षेप कर दिया गया।विधानसभा चुनाव से महज दो दिन पहले 20 वर्ष पहले हुए घटना को पोस्टर के माध्यम से उजागिर कर भाजपा प्रार्थी को वोट नहीं देने की अपील किया जा रहा है जिससे क्षेत्र मे राजनीतिक तापमात्र काफी चढ़ गया है। इस विषय में भाजपा प्रार्थी डॉक्टर बिजन मुखर्जी ने कहा कि किसी भी इंसान का सबसे बड़ा दौलत उसका चरित्र होता है।वही तृणमूल कांग्रेस को पूरी तरह से पता चल गया है कि वे लोग हार रहे है तो इस तरह से झूठे दुष्प्रचार चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस समर्थित लोगों द्वारा इस तरह की ओछी हरकत कर भाजपा को बदनाम करने की साजिश किया जा रहा है जो कभी भी सफल नहीं होगा।जामुड़िया की जनता भाजपा के साथ पूरी तरह से है तथा जामुड़िया में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। वही इस विषय में तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी हरेराम सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को ऐसी पोस्टरबाजी से कोई लेना देना है क्योंकि इससे कोई फायदा या नुकसान नहीं होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा प्रार्थी को रात में भी केवल तृणमूल कांग्रेस नजर आता है इसलिए उनकी नींद भी पूरी नहीं हो रही है।यही कारण है कि हर किसी बात पर तृणमूल कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा प्रार्थी अपनी हार से घबरा कर टीएमसी के विरुद्ध गलत बयानबाजी कर रहे है।उनकी हार तय है क्योंकि इससे पहले रानीगंज में हारे थे और अबकी जामुड़िया में हार का सामना करना पड़ेगा।
