आसनसोल दक्षिण विधानसभा के वक्तानगर में अग्निमित्रा पाल का जोरदार जनसंपर्क अभियान, चुनावी माहौल हुआ गर्म

रानीगंज। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रानीगंज के वक्तानगर इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके इस अभियान से क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने स्थानीय लोगों से घर-घर जाकर उनसे संपर्क किया और उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे इलाके में रैली और जनसंपर्क के दौरान भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की गई, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया।अभियान के दौरान अग्निमित्रा पाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है और आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया वक्तरनगर क्षेत्र में इस जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की भागीदारी भी देखने को मिली। कई स्थानों पर लोगों ने अग्निमित्रा पाल का स्वागत किया और अपनी समस्याएं भी उनके सामने रखीं। गौरतलब है कि चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में वक्तरनगर में अग्निमित्रा पाल का यह सघन प्रचार अभियान चुनावी मुकाबले को और अधिक रोचक बना रहा है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मतदाता किस दल के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *