कोलकाता।अंतरराष्ट्रीय संस्था रचनाकार एक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्रांति ने अपनी वार्षिक साधारण सभा में नई कार्यकारिणी (2025-26) की घोषणा की।
संस्था के संस्थापक सभापति श्री सुरेश चौधरी ने नई कार्यकारिणी के नामों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की सह सभापति होंगी विद्या भंडारी और मंजुश्री गुप्ता। अध्यक्ष रचना सरन तथा सह अध्यक्ष चंदा प्रहलादका और उपाध्यक्ष भारती मिश्रा होंगी। साहित्य मंत्री रावेल पुष्प, सांस्कृतिक मंत्री आलोक चौधरी तथा अर्थ मंत्री शीला अग्रवाल होंगी। इसके अलावे काव्य गोष्ठी प्रभारी मौसमी प्रसाद और मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह होंगे। इनके अतिरिक्त डॉ. शिप्रा मिश्रा, चांदनी झा ,सीमा शर्मा, रमाकांत सिंहा ,विनोद यादव, रजनी मूंधड़ा ,मीतू कनोड़िया ,रेखा ड्रोलिया, सविता भुवानिया और डॉ उषा पाण्डे भी कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। इस तरह कार्यकारिणी में कुल 21 सदस्य रहेंगे।
देशभर के विभिन्न प्रान्तों से कार्यकारिणी सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं- डॉ कामना मिश्रा (दिल्ली) , अराधना प्रसाद(बिहार), ज्योत्स्ना सक्सेना (जयपुर), अनुराधा पांडेय(दिल्ली) ,बाबूगीतेश्वर घायल( मध्यप्रदेश), गणेश दत्त बजाज( हरियाणा), रूबी भूषण ( बिहार) माधुरी स्वर्णकार ( दिल्ली) जितेन्द्र कुमार (उत्तर प्रदेश) ,ठा.सुभाष सिंह( मध्यप्रदेश),केकी कृष्ण (बिहार) और स्वेता सिन्हा(तेलेंगाना)।
संस्था के विदेश विभाग में आशुतोष कुमार (लंदन), अजय गोयल (युगांडा),कपिल कुमार (बेल्जियम ), प्रगति टिपनिस( मॉस्को), शालिनी गर्ग (कतर)और महिमा सोनी ( जर्मनी), विवेक मणि त्रिपाठी ( चीन) शामिल हैं।
कार्यकारिणी की घोषणा के साथ वर्ष भर में संस्था के द्वारा आयोजित किए जाने वाले साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की गई।
