कोलकाता, 06 अप्रैल : कोलकाता मेट्रो के ब्लू लाइन (उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर) पर स्थित एम.जी. रोड मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब 11:35 बजे एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या के प्रयास के कारण मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित हो गईं।
घटना के बाद मेट्रो प्राधिकरण ने सुरक्षा कारणों से आंशिक (ट्रंकेटेड) सेवाएं संचालित कीं। इस दौरान मैदान से शहीद खुदीराम और दमदम से दक्षिणेश्वर के बीच मेट्रो चलाई गई।
मौके पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए।
बाद में दोपहर 12:05 बजे से ब्लू लाइन के पूरे रूट पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी गईं
