नागरिक स्वास्थ्य संघ एवं श्री कोठारी भाईपा पंचायत का सेवा कार्य

कोलकाता । नागरिक स्वास्थ्य संघ द्वारा संचालित संघ नेत्रालय में श्री कोठारी भाईपा पंचायत के सहयोग से 56 नागरिकों की आंख में मोतियाबिन्द का ऑपरेशन किया गया । प्रमुख अतिथि कृष्ण कुमार कोठारी, राजकुमार कोठारी, श्री श्रीकुमार कोठारी, मंजू कोठारी, मदन मोहन कोठारी, सुशील कोठारी ने संघ के अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में नागरिक स्वास्थ्य संघ के सेवाकार्यों की सराहना की ।

अतिथियों का स्वागत संघ के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा, सचिव विकासचन्द चाण्डक, गोवर्धन मूंधड़ा, मदन मोहन दम्मानी, आलोक दमानी, शंकरलाल सोमानी, विकास जयसवाल, झबरू दुजारी, हरिप्रकाश सोनी एवं कार्यकर्ताओं ने किया ।

मंजू कोठारी एवम् अतिथि वक्ताओं ने अयोध्या स्थित राम मन्दिर निर्माण में शहीद राम एवं शरद कोठारी की शहादत का स्मरण करते हुए कहा कि कोठारी भाईपा एवं समाज को कोठारी बंधुओं पर गर्व है । नवरतन कोठारी, कमल, राजकुमार, नरेश, प्रेम, दीपक, रमेश एवं कोठारी बंधुओं ने संघ नेत्रालय में रोगियों को स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना दी । श्री कोठारी भाईपा पंचायत के कार्यकर्ता शिक्षा, गोसंरक्षण, नेत्र चिकित्सा, एवं सामाजिक सेवाकार्यों के लिये तत्पर रहते हैं ।

अशोक दुजारी, पवन बागड़ी, गणेश लाखोटिया, राजेश करनानी, मधुसूदन सफ़्फ़ड़, हरि मिमानी, राजकुमार कोठारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *