
सिलीगुड़ी, 27 मार्च । रामनवमी के पावन अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के सिलीगुड़ी प्रत्याशी गौतम देव ने भगवान राम की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश साझा कर लिखा, “राम नवमी के पावन दिन पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र से प्रार्थना करता हूं—सत्य और धर्म की विजय हो। सबको सद्बुद्धि दें भगवान।”
शुक्रवार सुबह गौतम देव ने मल्लागुड़ी स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान को पुष्प अर्पित किए। पूजा के बाद उन्होंने कहा, “अशुभ के विनाश और शुभ शक्ति की विजयध्वनि से बंगाल की यह पावन भूमि गुंजायमान हो।”

इसके बाद वे दार्जिलिंग मोड़ स्थित त्रिकालदर्शी मंदिर में भी पूजा करने पहुंचे।वार्ड संख्या तीन की तृणमूल कांग्रेस कमेटी की पहल पर गुरुंग बस्ती मोड़ पर रामनवमी के मौके पर आम लोगों में लड्डू वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में गौतम देव स्वयं उपस्थित होकर लोगों का अभिवादन किया।चुनावी माहौल में यह आयोजन TMC प्रत्याशी के धार्मिक आस्थाओं को दर्शाता है।

