वोटर सूची में गड़बड़ी होने पर निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं : मोहम्मद सलीम

कोलकाता, 26 मार्च । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने गुरुवार को आरोप लगाया कि अगर वोटर सूची सही नहीं है तो निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराना संभव नहीं है। उन्होंने यह बात अलीमु्द्दीन स्ट्रीट, कोलकाता स्थित अपने पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कही। इसके साथ ही उन्हाेंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
सलीम ने कहा कि नागरिकों के वोट का अधिकार सुरक्षित रखने के लिए वोटर सूची का सटीक होना अत्यंत आवश्यक है। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग इस दिशा में पर्याप्त और जिम्मेदार कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस मुद्दे पर व्यापक विरोध और जागरूकता होनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था के रूप में चुनाव से पहले वोटर अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करने का दायित्व निभाए, यह तो सामान्य अपेक्षा है। लेकिन वास्तव में कई असंगतियां देखी जा रही हैं।


इसके साथ ही सलीम ने आरएसएस और भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत तानाशाही मानसिकता अपनाने और विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
उन्होंने यह भी बताया कि बहुत जल्द बाकी सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को एक साथ बैठकर चर्चा करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *