राजनीति से नहीं राष्ट्र से प्रीति होनी चाहिए – बालव्यास पंडित श्रीकांत शर्मा


समर्पण ट्रस्ट के “समर्पण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
– ख्यातिलब्ध कथावाचक बालव्यास पंडित श्रीकांत शर्मा ने किया उद्घाटन
– विभिन्न क्षेत्रों की पांच विभूतियों का हुआ सम्मान
कोलकाता। शिक्षा, साहित्य, भाषा, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रेरक व्यक्तित्वों के सम्मानार्थ समर्पण ट्रस्ट द्वारा आयोजित “समर्पण सम्मान समारोह” गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों, विद्वानों एवं विशिष्ट जनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
समारोह के उद्घाटनकर्ता बालव्यास पंडित श्रीकांत शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हमें राजनीति से कोई सरोकार नहीं, परंतु राष्ट्रप्रेम से है। जब राष्ट्र के प्रति प्रेम जागृत होगा, तभी देश सशक्त और सुदृढ़ बनेगा। इसके लिए आवश्यक है कि हम समर्पण भाव से एकजुट रहें।”
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित
नाइजर के मानद काउन्सल श्री राजेंद्र खंडेलवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकता के सूत्र में बंधकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इस प्रकार के सम्मान समारोह समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
ट्रस्ट के महासचिव श्री प्रदीप ढेडिया ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा वर्ष भर विविध आयोजन किया जाता है। आगामी मई महीने में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर एक हिन्दी पत्रकारिता विषयक एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
श्याम सुंदर अग्रवाल को सत्यभामा सोती समर्पण समाज गौरव सम्मान, आदित्य पोद्दार को रतन टाटा समर्पण समाज गौरव सम्मान, सुरेंद्र अग्रवाल को डॉ विधान चंद्र राय समर्पण समाज गौरव सम्मान, विवेक रुइया को स्वामी विवेकानंद समर्पण समाज गौरव सम्मान और एस के बिड़ला को ईश्वरचंद्र विद्यासागर समर्पण समाज गौरव सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्तकर्ताओं श्री श्यामसुंदर अग्रवाल, श्री आदित्य पोद्दार, श्री सुरेंद्र अग्रवाल एवं श्री विवेक रुइया ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन महापुरुषों के नाम पर उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ है, उनके आदर्शों के अनुरूप यदि वे अपने जीवन में आंशिक रूप से भी सेवा कार्य कर सकें, तो यह उनके लिए परम सौभाग्य की बात होगी।
उल्लेखनीय है कि अस्वस्थता के कारण श्री सुदर्शन कुमार बिड़ला समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनके प्रतिनिधि के रूप में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर श्री विनोद अग्रवाल ने सम्मान ग्रहण किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री आर. एन. रुस्तगी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि आज के युग में युवाओं को सही दिशा और प्रेरणा की अत्यंत आवश्यकता है, साथ ही बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने समर्पण ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में ऐसे और अधिक आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर लोकप्रिय दैनिक ‘विश्वामित्र’ के संपादकीय प्रभारी श्री प्रदीप शुक्ला को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विंग कमांडर विधि व उनके पति विंग कमांडर संदीप को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का सफल संचालन महावीर प्रसाद रावत ने किया, पंकज भालोटिया ने ट्रस्ट की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के सलाहकार डॉ. जयप्रकाश मिश्र द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन आनंद इवेंट्स द्वारा किया गया था, जबकि कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर लोकप्रिय दैनिक विश्वमित्र था। समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्टजन उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई। कार्यक्रम में संस्था के सभापति दिनेश बजाज, अध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल, दुर्गा व्यास, मनीषा बजाज, नैना मोर, पद्मश्री पोद्दार, रश्मि बिहानी, शीतल दसानी, श्वेता शर्मा, अक्षय बिन्जराजका, अनिरुद्ध राठी, दिनेश भट्टर, जय प्रकाश सेठिया, मधुर झवर, महेश भुवालका, मनीष गौरीसरिया, पवन बंसल, पवन खेतान, पवन टिबड़ेवाल, राजीव केजरीवाल, राजेश सोनथालिया, रजित भूतोड़िया, रमाकांत देवड़ा, रतन अग्रवाल, रतनलाल अग्रवाल, सचिन मोर, संजय गोयनका, संजय जैन, संजय केजरीवाल, संतोष लाहोटी, सुरेश डागा, सुशील चौधरी, सुशील कोठारी, सुशील ओझा, त्रिलोकचंद सोती, विक्की राज सिकरिया, विकास गोयल एवं विशाल केडिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *