आसनसोल के बस्तीन बाजार दुर्गा मंदिर मे पूजा कर कृष्णनेंदु मुखर्जी ने शुरू किया चुनाव प्रचार, परिवर्तन पर नियमित पूजा का किया वादा

आसनसोल। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कृष्णनेंदु मुखर्जी ने बस्तीन बाजार स्थित श्री श्री दुर्गा माता चैरिटेबल ट्रस्ट दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ अपने चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत की।मंदिर के कपाट खोलकर विधिवत पूजा करने के बाद कृष्णदू मुखर्जी ने क्षेत्र की धार्मिक व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस दुर्गा मंदिर में नियमित रूप से सुबह और शाम की पूजा नहीं होने दी जाती, जो कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में बदलाव की आवश्यकता है। कृष्णनेंदु मुखर्जी ने आश्वासन दिया कि यदि क्षेत्र में परिवर्तन होता है और उनकी सरकार बनती है, तो मंदिर के कपाट नियमित रूप से खुले रहेंगे तथा प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा-अर्चना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में फिर से घंटियों और मंत्रोच्चार की आवाज गूंजेगी, जिससे धार्मिक माहौल सशक्त होगा। पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने बस्तीन बाजार इलाके में जनसंपर्क अभियान भी चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगा और क्षेत्र के विकास, धार्मिक स्वतंत्रता तथा मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वही कुल मिलाकर, कृष्णदू मुखर्जी ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत धार्मिक आस्था के साथ करते हुए क्षेत्र में बदलाव और विकास का संदेश देने की कोशिश की है, जो आगामी चुनाव में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *