
दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी और मैथन एलॉयज लिमिटेड के सीएमडी सुभाष अग्रवाला ने कंपनी द्वारा प्रायोजित विश्व चैंपियन खिलाड़ी सीमा दत्ता चटर्जी को दुर्गापुर में अभ्यास के दौरान कड़ी मेहनत करते देख उनकी सराहना की और उन पर गर्व व्यक्त किया।

सुभाष अग्रवाला ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं होते, बल्कि इसके पीछे अथक परिश्रम, दृढ़ साहस, अनुशासन और अटूट समर्पण की लंबी यात्रा होती है। उन्होंने कहा कि जब एक खिलाड़ी लगातार अपने लक्ष्य के लिए पसीना बहाता है, तभी वह असली मायनों में चैंपियन बनता है।

उन्होंने कहा कि विश्व चैंपियन सीमा दत्ता चटर्जी को पूरे समर्पण और लगन के साथ अभ्यास करते देख उन्हें बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक प्रायोजक के तौर पर ऐसे प्रतिभाशाली और मेहनती खिलाड़ी के साथ जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है।
अग्रवाला ने विश्वास जताया कि सीमा दत्ता चटर्जी अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता के दम पर आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगी।
