ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था पर गिरावट की ओर बढ़ रही है : अमित मालवीय

कोलकाता, 13 मार्च । भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की आर्थिक स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार गिरावट की ओर बढ़ रही है।
अमित मालवीय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में पश्चिम बंगाल में उपभोग वृद्धि देश में सबसे धीमी रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के शहरी संपन्न वर्ग, जिनसे आर्थिक वृद्धि और निवेश को गति मिलने की उम्मीद रहती है, उनके उपभोग स्तर में भी वर्ष 2011-12 के बाद से गिरावट दर्ज की गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्थिति राज्य में खराब शासन व्यवस्था, व्यापार के लिए प्रतिकूल माहौल और नीतिगत गतिरोध का परिणाम है। उनके अनुसार, जब किसी राज्य में उपभोग कम होने लगता है तो यह संकेत होता है कि वहां की अर्थव्यवस्था ठहराव की स्थिति में पहुंच रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल इससे कहीं बेहतर आर्थिक स्थिति का हकदार है और राज्य को आर्थिक गिरावट के इस चक्र से बाहर निकलने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *